MP : मध्य प्रदेश शासन के कौशल विकास एवं रोजगार विभाग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं सारंगपुर विधायक गौतम टेटवाल ने ग्राम पंचायत मऊ में रविवार रात्रि में आयोजित करीब 1 करोड़ के निर्माण कार्यों के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान अपने भाषण को उसे समय बीच में रोक दिया जब ग्राम पंचायत मऊ में 7:15 बजे (ईशा) की अजान हो रही थी उन्होंने ऐसा करके सद्भावना की मिसाल पेश की और एकता भाई चार बना रहे इस पर जोर दिया। अजान पूरी होने के बाद उन्होंने सभी समाज जनों से एकता और भाईचारे के साथ रहने का आह्वान किया। अजान के बाद मध्य प्रदेश के राज्य मंत्री ने पढ़ा कलमा, अजान सुनते ही रोक दिया भाषण रविवार को सारंगपुर से विधायक और राज्यमंत्री गौतम टेटवाल मऊ में 55 लाख रूपये की लागत से बनने वाले उप स्वास्थ्य केंद्र के भवन व 49 लाख के अन्य विकास कार्यों का भूमिपूजन करने पहुंचे थे। इस दौरान देर शाम वे उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए अपना उद्बोधन दे रहे थे। लेकिन उसी दौरान दूर किसी मस्जिद से होने वाली अजान की आवाज मंत्री जी के कानों तक पहुंच गई।
अजान सुनते ही मंत्री टेटवाल ने अपना भाषण उसी वक्त रोक दिया और उन्होंने मौन धारण कर लिया। मौके पर मौजूद लोग शुरू में कुछ समझ नहीं पाए कि क्या हुआ। हालांकि, जैसे-जैसे अन्य लोगों को भी अजान की आवाज सुनाई दी वे समझ गए कि, मंत्री टेटवाल अजान के अदब और एहतेराम में खामोश हुए हैं।
अजान संपन्न होने के उपरांत उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, ‘वो कहता है कि उससे डरो वो एक है। नेक काम करो।’ इसके बाद उन्होंने संस्कृत का एक श्लोक ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया। सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चित् दुःखभाग् भवेत्’ श्लोक का उच्चारण किया। उन्होंने हुए कहा कि दुनिया में सब लोग सुखी रहें, निरोगी रहें, शांति से रहें, ये वो (ईश्वर) भी कह रहा है और हम भी कह रहे हैं। लेकिन सुनने वाले सुन नहीं रहे हैं।
इसके बाद उन्होंने कलमा पढ़ा और फिर से दोहराया कि सुनने वाले सुन नहीं रहे हैं।