
अब्दुल रकीब। चलिए अब आपको देश के महत्वपूर्ण राज्य राजस्थान की तस्वीर साफ कर देते हैं। राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान हुआ था,यहां इस बार 75.45 फीसदी वोटिंग हुई थी। यह 2018 के विधानसभा चुनाव (74.71) से ज्यादा थी। राज्य में कुल 200 विधानसभा सीट हैं, लेकिन एक उम्मीदवार के निधन की वजह से 199 पर ही मतदान हुआ था। यहां बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर थी। राजस्थान में अभी कांग्रेस की सरकार है, और यहां अशोक गहलोत सीएम हैं। राज्य में हर पांच साल में सत्ता बदलने का रिवाज है। लेकिन इस बार राज्य में जादूगर यानी सीएम अशोक गहलोत का ही राज होने वाला है। यहां पीएम मोदी और बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी थी। लेकिन एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक यहां मोदी मैजिक काम नहीं आया है। एग्जिट पोल के नतीजों को देखने के बाद कांग्रेस का दावा है कि वह इस बार रिवाज बदल गया है, कांग्रेस एक बार फिर राजस्थान में राज करेगी।

एग्जिट पोल ने बनवा दी गहलोत सरकार
बात करें 2018 के नतीजों की तो यहां पिछले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने 100 सीटें हासिल कर सत्त हासिल की थी। वहीं 2018 में सरकार चला रही बीजेपी को सिर्फ 73 सीटों से संतोष करना पड़ा था। वहीं अन्य दलों को 27 सीटें मिली थी। 2023 विधानसभा चुनावों के एग्जिट पोल की बात करें तो अलग-अलग एजेंसियों के सर्वे सामने आ गए हैं। जन की बात एजेंसी के सर्वे के मुताबिक इस बार राजस्थान में कांग्रेस को 100 से 122 सीटों की बढ़त हासिल होती दिख रही है। वहीं बीजेपी को 80 से 90 सीटें मिलने का अनुमान जताया जा रहा है।