छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर में बड़ा नक्सली हमला हुआ है। ताबड़तोड़ ऐक्शन से बौखलाए नक्सलियों ने IED धमाके से सुरक्षाबलों की गाड़ी को उड़ा दिया। घटना में चालक और 8 डीआरजी जवान शहीद हो गए। बीजापुर के कुटरू मार्ग के बेदरे में नक्सलियों ने घटना को अंजाम दिया गया है। शहीद जवान उस ऑपरेशन को अंजाम देकर लौट रहे थे जिसमें 5 नक्सलियों को ढेर किया गया है।
बस्तर के आईजी ने बताया कि बीजापुर में नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट के जरिए वाहन उड़ा दिया। इसमें 8 DRG जवान और एक ड्राइवर समेत नौ लोगों की मौत हो गई। वे दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बीजापुर के संयुक्त अभियान से लौट रहे थे। रास्ते में नक्सलियों ने बहुत बड़ा धमाका कर दिया। बम कितना शक्तिशाली था इसका अंदाजा मौके पर बने गड्ढे से लगाया जा सकता है।
बीजापुर (छत्तीसगढ़) में IED ब्लास्ट में DRG के जवानों को खोने की सूचना से अत्यंत दु:खी हूँ। वीर जवानों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ। इस दुःख को शब्दों में व्यक्त कर पाना असंभव है, लेकिन मैं विश्वास दिलाता हूँ कि हमारे जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। हम मार्च 2026 तक भारत की भूमि से नक्सलवाद को समाप्त करके ही रहेंगे।
राहुल गांधी भी जताया दुख