भोपाल। मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए राज्य सरकार और केंद्र सरकार मिलकर तेजी से काम कर रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार ने प्रदेश को 2029 तक मलेरिया मुक्त बनाने का लक्ष्य तय किया है। इसी मिशन को आगे बढ़ाने के लिए राजधानी भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स द्वारा मलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम ‘एमबेड’ की 10 वर्षों की सफलता का विशेष आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य राज्य मंत्री शामिल
कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि किसी भी अभियान की सफलता आम जनता की सहभागिता पर निर्भर करती है।मंत्री पटेल ने बताया कि मलेरिया उन्मूलन के लक्ष्य को हासिल करने में गोदरेज ग्रुप ने महत्वपूर्ण और सराहनीय भूमिका निभाई है।उन्होंने अपने संबोधन में कहा—“एमबेड कार्यक्रम को और अधिक विस्तार देने की आवश्यकता है ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर मध्य प्रदेश को मलेरिया मुक्त बनाया जा सके।”
गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स की बड़ी भूमिका
कंपनी पिछले 10 वर्षों से मलेरिया उन्मूलन को लेकर जमीनी स्तर पर काम कर रही है।ग्रामीण इलाकों में जागरूकता अभियान, सुरक्षित आदतें, और मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम पर विशेष फोकस।
मलेरिया मुक्त MP मिशन — मुख्य लक्ष्य
2029 तक मध्य प्रदेश को पूरी तरह मलेरिया मुक्त बनानाजनता की भागीदारी और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त रणनीतिनिजी संस्थानों और सरकार का संयुक्त सहयोग
