मध्य प्रदेश में आज भारत जोड़ों न्याय का चोथा दिन है आज शाजापुर शहर में राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा पहुंचने के पहले शहर की शुरुआत में ही भाजपा के कुछ कार्यकर्ता भाजपा का झंडा लेकर पहुंच चुके थे और राहुल गांधी का स्वागत मोदी मोदी नारे लगाकर किया जिसको सुनकर राहुल गांधी स्वयं गाड़ी से उतरे और भाजपा कार्यकर्ताओं के पास पहुंचे इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जय श्री राम के नारे भी लगाए वही भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के हाथ में आलू भी दिए शाजापुर से रवाना होते हुए राहुल गांधी आज उज्जैन जाएंगे जहां बाबा महाकाल के दर्शन करेंगे