भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी और झीलों की नगरी भोपाल के एलिगेंट बिजनेस स्क्वेयर में 15 दिसंबर 2025 को सुबह 10 बजे मुद्गल पार्लर का भव्य उद्घाटन किया जाएगा। पार्लर की ओनर और सोशल मीडिया की प्रसिद्ध इनफ्लुएंसर पूजा मुद्गल इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बनी रहेंगी।
पूजा मुद्गल ने बताया कि पार्लर की शुरुआत विधि–विधान से पूजन और अर्चना के साथ की जाएगी। पूजा मुद्गल सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म्स पर एक लोकप्रिय चेहरा हैं और युवाओं के बीच उनकी सक्रियता व कंटेंट को खासा पसंद किया जाता है।

उद्घाटन अवसर पर मध्य प्रदेश डायरेक्टर वॉलीबॉल संगठन के महासचिव रोहित सिंह एवं अंजली शर्मा ने पूजा मुद्गल को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि “मुद्गल पार्लर भोपाल की महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण ब्यूटी और वेलनेस सेवाएँ प्रदान करेगा। यह शहर के ब्यूटी सेक्टर में नया और सकारात्मक बदलाव लाएगा।”
पूजा मुद्गल ने सभी भोपाल वासियों, समर्थकों और शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा—“यह मेरे लिए एक नई और महत्वपूर्ण शुरुआत है। मैं अपने ग्राहकों को बेहतरीन और प्रीमियम सेवाएँ देने के लिए पूरी तरह तैयार हूँ।”एलिगेंट बिजनेस स्क्वेयर में खुल रहा मुद्गल पार्लर शहर के ब्यूटी और वेलनेस उद्योग में नई पहचान बनाने जा रहा है।
