Mumbai Storm: मुंबई में इस सीजन की पहली बारिश के साथ तेज धूल भरी आंधी चली है। इस वजह से आसमान में अंधेरा छा गया। बारिश की वजह से मुंबई वासियों को राहत तो मिली लेकिन आंधी की वजह से घाटकोपर में तबाही मच गई।
घाटकोपर में होर्डिंग गिरने से 35 लोग घायल, 100 से ज्यादा लोग फंसे
आंधी-तूफान की वजह से मुंबई के घाटकोपर में एक 100 फुट लंबी होर्डिंग उखड़ गई। इस हादसे में 35 लोग घायल हो गए जबकि, 100 से ज्यादा लोग मौके पर फंस गए। एक अधिकारी का कहना है कि यह हादसा जिमखाना के पास शाम साढ़े बजे के करीब हुआ। मौके पर तुरंत राहत पहुंचाने के लिए दमकल और पुलिस की टीम को भेजा गया उन्होंने कहा कि इस हादसे में 35 लोग घायल हो गए और 100 से ज्यादा लोग होर्डिंग के बीच फंस गए। अधिकारी ने आगे कहा कि मौके पर एंबुलेंस भी भेजी गई। बीएमसी के आयुक्त भूषण गगरानी ने बताया कि मौके पर राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) को भी राहत और बचाव के लिए भेजा गया। बचाव कार्य के दौरान क्रेन और गैस कटर का इस्तेमाल किया गया।
हवाई सेवाओं पर भी पड़ा असर
मुंबई के घाटकोपर, बांद्रा कुर्ला, धारावी इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलीं। उधर मुंबई हवाई अड्डे पर हवाई सेवाओं का संचालन अस्थाई रूप से रोका गया। हवाईअड्डा प्राधिकरण ने बताया कि तूफान के दौरान 15 उड़ानों में बदलाव किया गया। इसके बाद शाम 5:03 बजे हवाई सेवाओं का संचालन शुरू हो पाया। दरअसल मुंबई हवाई अड्डे पर बीते सप्ताह प्री-मानसून रनवे के रख-रखाव का काम किया गया था। इस वजह से उड़ानों को समय रहते संचालित किया गया। और पढ़ें…Tej Pratap Yadav: अपने ही पार्टी के कार्यकर्ता को तेज प्रताप ने मंच पर दिया धक्का, वीडियो वायरल होने के बाद दी सफाई
इन इलाकों में बारिश और तूफान चलने की संभावना
उधर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने मुंबई, ठाणे और पालघर में तेज बारिश के साथ बिजली गिरने और तूफान की संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि तूफान के साथ साथ कई जगह बिजली भी गिर सकती है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूल भरी आंधी चल सकती है।