कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने गुरुवार को मंडला में कहा, मध्यप्रदेश में भाजपा की 225 महीनों की सरकार है, ढाई सौ घोटाले हैं।
कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा को संबोधित करते हुए कहा- प्रदेश में आदिवासियों पर जो अत्याचार हो रहे हैं, उसका कोई मुकाबला नहीं है। भाजपा की सरकार के लोग लूट में व्यस्त हैं। बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीख के एलान के बाद कांग्रेस ने पूरा फोकस मध्य प्रदेश में कर लिया है. यही वजह है कि पार्टी के स्टार प्रचारक लगातार मध्य प्रदेश का दौरा कर प्रचार-प्रसार में जुट गए हैं।
कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने अब पूरा फोकस मध्य प्रदेश पर कर लिया है. एक दिन पहले ही कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी मध्य प्रदेश के दौरे पर पहुंचे थे, जबकि एक दिन बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी मध्य प्रदेश के दौरे पर आई हैं. इस दौरान कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका ने गांधी मंडला में आयोजित जनसभा को संबोधित किया और बीजेपी को आड़े हाथों लिया। बताने की जन आक्रोश यात्रा में प्रियंका गांधी के पहले कमलनाथ ने जनसभा को संबोधित किया और अपने संबोधन में बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए कमलनाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश में बेरोजगारी नंबर एक पर है. मध्य प्रदेश देश का सबसे ज्यादा भ्रष्ट प्रदेश है. यहां पैसे देकर 50 एकड़ जमीन का मालिक भी गरीबी रेखा में जुड़ जाता है. उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह ने महंगाई दी, भ्रष्टचार दिया, बेरोजगारी दी. शिवराज सिंह ने घर-घर में शराब दी. आगे कमलनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि अपने आदीवासी भाइयों के बीच आकर मुझे बहुत अच्छा लगा. नाथ ने कहा ये पार्टी का चुनाव नहीं है, ये मंडला के भविष्य का चुनाव है. ये आदिवादियों के भविष्य का चुनाव है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में 27 लाख और मंडला में 23 हज़ार किसानों का कर्ज माफ किया. मैने मुफ्त बिजली देकर कौन सा पाप किया? 11 महीने में 1 हज़ार गौशाला बनाकर क्या गुनाह किया?

पीसीसी चीफ ने कहा कि आज मध्य प्रदेश बेरोजगारी और भ्रष्टाचार में नंबर-1 है. यहां के किसान बीज, खाद और सही कीमत के लिए भटक रहे हैं. आने वाला चुनाव मध्य प्रदेश के भविष्य का चुनाव है. इसका भविष्य सुरक्षित रखना आपके हाथ में है. याद रखें… आप चुनाव में जो बटन दबाएंगे, वह मध्य प्रदेश के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए होगा।