Leader Of Opposition Rahul Gandhi: 10 सालों के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार कांग्रेस को सदन में अपना नेता प्रतिपक्ष मिलेगा। नव निर्वाचित लोकसभा स्पीकार ओम बिरला ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष के रूप में आधिकारिक रूप से मान्यता दे दी है। लोकसभा सचिवालय की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर इसकी जानकारी दी। जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी का नेता प्रतिपक्ष का दर्जा 9 जून, 2024 से प्रभावी रहेगा।
बता दें इसके पहले कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने लोकसभा के कार्यवाहक अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) भर्तृहरि महताब को पत्र भेज कर बताया था कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष होंगे। बिरला वहीं बुधवार को ध्वनिमत से लोकसभा अध्यक्ष निर्वाचित किए गए। वह लगातार दूसरी बार यह उत्तरदायित्व संभाल रहे हैं।
कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, “लोकसभा अध्यक्ष ने आज राहुल गांधी को आधिकारिक तौर पर विपक्ष का नेता घोषित किया। उनसे मिलना और उनका धन्यवाद करना राहुल गांधी की ओर से शिष्टाचार था। कल अध्यक्ष के मुंह से राजनीतिक बयानबाजी से बचा जा सकता था। राष्ट्रपति के अभिभाषण में क्या था? यह पिछली बार जैसा ही था। कुछ भी नया नहीं था। देश के युवाओं, महिलाओं, गरीबों, किसानों के लिए कोई उम्मीद नहीं थी।” Read More…President Murmu: लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया संबोधित, आपातकाल को लेकर कही ये बात
राहुल गांधी के लोकसभा में विपक्ष के नेता चुने जाने पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, मुझे लगता है कि यह बहुत अच्छा घटनाक्रम है। हमने कांग्रेस कार्यसमिति में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया था कि उन्हें यह पद संभालना चाहिए। उन्होंने इसकी पुष्टि के लिए कुछ समय लिया था। लेकिन अब जब उन्होंने इसे स्वीकार किया है तो मेरी राय में यह बहुत अच्छा संकेत है कि क्योंकि वह देश में सबसे बडा विपक्ष हैं। यह उचित है कि उन्हें इस पद पर आसीन होना चाहिए।