Ratanpur News: छत्तीसगढ़ के रतनपुर इलाके के मोहल्ले में अचानक शुक्रवार देर रात हडकंप मच गया। देर रात एक बड़ा मगरमच्छ आया और उसने एक बकरे को शिकार भी बना लिया। इस विशाल मगरमच्छ को देख लोग भयभीत हो गए और इसकी जानकारी पुलिस को भी दे दी। पुलिस की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से बड़ी मुश्किल से मगरमच्छ को पकड़ा।
और उसके बाद उसे सुरक्षित खूंटाघाट के जलाशय में छोड़ा गया। और फिर किसी ने मगरमच्छ के सड़क पर आने का वीडियो भी बना लिया, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। और पढ़ें…Kartikey Singh Chouhan: “पिता के सामने नतमस्तक है दिल्ली” कार्तिकेय के इस बयान पर हमलावर है कांग्रेस, जानिए क्या कहा?
जानकारी के मुताबिक रतनपुर के एक मोहल्ले के सड़क में बारिश के जमे पानी के पास बीती रात करीब 1 बजे मगरमच्छ निकला। मगरमच्छ ने एक बकरे को शिकार भी भी बना लिया। मगरमच्छ को देखते ही लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जहां रतनपुर थाने के आरक्षक दीपक मरावी और महादेव कुजूर ने स्थानीय निवासियों की मदद से मगरमच्छ को पकड़कर बड़ी मुश्किल से उसे खूंटाघाट जलाशय की सुरक्षित जगह में छोड़ा। घटना के वायरल वीडियो में देखा जा सकते हैं कि कैसे पुलिस ने मगरमच्छ को पकड़कर सुरक्षित जगह तक पहुंचाया और लोगों की सुरक्षा की।
तनपुर थाने मे पदस्थ पूर्व आरक्षक दीपक मरावी और महादेव कुजूर ने स्थानीय निवासियों की मदद से किसी तरह मगरमच्छ को पकड़ा। मगरमच्छ को कब्जे में लेकर सुरक्षित जाकर खूँटाघाट जलाशय में छोड़ा गया।