मध्यप्रदेश के हज यात्रा 2025 से लौट रहे सभी यात्रियों की लगातार वापसी हो रही है। जेद्दाह से आई दूसरी फ्लाइट शनिवार सुबह करीब 5:46 बजे भोपाल एयरपोर्ट पर उतरी, जिसमें 109 हाजी सवार थे। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल रहे। राज्य हज समिति और जिला प्रशासन की ओर से यात्रियों के स्वागत के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। इससे पहले शुक्रवार को पहली फ्लाइट भोपाल पहुंची थी, जिसमें 160 हाजियों की वापसी हुई थी। दो दिन में कुल 269 यात्री मक्का से हज यात्रा पूरी कर लौट चुके हैं।
- गुलदस्तों से हाजियों का किया स्वागत
- हज यात्रियों की संख्या
गुलदस्तों से हाजियों का किया स्वागत
शनिवार को पहुंचे सभी हज यात्रियों का एयरपोर्ट पर गुलदस्तों से स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में परिजन, रिश्तेदार और समाजजन अपने अजीजों को लेने एयरपोर्ट पहुंचे। यात्रियों की सुविधा के लिए हज समिति ने पेयजल, व्हीलचेयर, दवा वितरण और अन्य जरूरी इंतजाम किए हैं। राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष रफत वारसी के अलावा वक्फ बोर्ड के अधिकारी और जिला प्रशासन के प्रतिनिधि मौके पर मौजूद रहे।
हज यात्रियों की संख्या
हर साल बड़ी तदाद में लोग हज यात्रा पर जाते है। हज यात्रा पर जाने वाले हाजी की संख्या हर साल बढ़ती ही जा रही है। इस बार मध्यप्रदेश से 8,300 हाजी रवाना हुए थे।