सागर की कृषि उपज मंडी में किसानों ने व्यापारियों पर मनमाने दाम पर खरीदी और किसानों के साथ गाली गलौज, अभद्रता के आरोप लगाते हुए सागर-बीना हाईवे पर शनिवार सुबह चक्का जाम कर दिया। किसानों का आरोप है कि व्यापारी किसानों की फसलों का एमएसपी पर खरीद ना कर मन माने दाम पर बहुत ही कम मूल्यांकन कर खरीदी कर रहे हैं जिससे किसान बहुत घाटे में चला जाएगा। इतना ही नहीं व्यापारियों की मनमानी का विरोध करने पर व्यापारियों ने किसानों से अभद्रता करते हुए गाली गलौज करते हुए धक्का मुक्की की जिसके बाद आक्रोशित किसानों ने सागर बीना मार्ग पर चक्का जाम लगा दियाकिसानों की मांग है कि व्यापारी एमएसपी पर उनका माल खरीदें और अपने अभद्रता पर किसानों से माफी मांगे।