Team India Schedule: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आगामी दिनों के लिए भारतीय टीम का शेड्यूल जारी कर दिया है। टी20 विश्व कप 2024 खत्म होने के बाद घरेलू सीजन सितंबर से शुरू हो जाएगा। टीम इंडिया को पहले बांग्लादेश, फिर न्यूजीलैंड और साल 2025 के शुरूआत में इंग्लैंड से भारत में मैच खेलने होगें।
बांग्लादेश –
भारत को सितंबर में बांग्लादेश के खिलाफ 2 टेस्ट मैच और 3 टी20 मैच खेलने हैं। बांग्लादेश का दौरा 19 सितंबर से 12 अक्टूबर तक चलेगा। पहले चेन्नई और कानपुर में टेस्ट मैच खेलना है। उसके बाद 6 से 12 अक्टूबर के बीच दोनों टीम 3 टी20 मैच धर्मशाला, दिल्ली और हैदराबाद में खेले जाएंगे। Read More…Amarwara By Election: अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला, कांग्रेस प्रत्याशी धीरेंद्र शाह को आज भरेंगे पर्चा, BJP और GGP ने इन्हें बनाया उम्मीदवार
न्यूजीलैंड –
बांग्लादेश से सीरीज खत्म होने के महज 4 दिन बाद न्यूजीलैंड से मैच शुरू हो जाएंगे ये भी भारत की होस्ट करेगा। न्यूजीलैंड के साथ भारतीय टीम को 3 टेस्ट मैच खेलना है जो कि 16 अक्टूबर से 1 नवंबर तक क्रमश: बेंगलुरु, पुणे और मुंबई में खेला जाएगा।
इंग्लैंड –
2025 शुरू होते ही इंग्लैंड की टीम भारतीय दौरे पर होगी। 22 जनवरी से 12 फरवरी को के बीच इंग्लैंड और भारत के बीच 5 टी20 और 3 वनडे मैच खेलने हैं जोकि अलग- अलग मैदान में आयोजित किए जाएंगे।
जिम्बाब्वे दौरे पर भी जाएगा भारत
टी20 विश्व कप के बाद भारतीय टीम को जिम्बाब्वे दौरे पर जाना है। जहां दोनों टीमों के बीच 6 जुलाई से 14 जुलाई के बीच 5 टी20 मैच खेले जाएंगे। जानकारी के अनुसार इसमें टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ी जैसे रोहित शर्मा, विराट कोहली को आराम दिया जाएगा।