भोपाल। दैनिक करारा जवाब के वार्षिक कैलेंडर का भव्य विमोचन बुधवार को भोपाल में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में किया गया। कार्यक्रम में मंत्री एवं विधायक श्रीमती कृष्णा गौर ने अपने करकमलों से कैलेंडर का विमोचन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण और सम्मानजनक रहा।कैलेंडर विमोचन के दौरान मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने दैनिक करारा जवाब की पत्रकारिता की सराहना करते हुए कहा कि यह अखबार विगत 11 वर्षों से निरंतर प्रकाशित होकर मध्य प्रदेश में अपनी एक सशक्त और अलग पहचान बना चुका है। उन्होंने कहा कि दैनिक करारा जवाब ने हमेशा आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता के माध्यम से लोकतंत्र को मजबूत करने का कार्य किया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी यह अखबार इसी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ समाज की आवाज बनता रहेगा।कार्यक्रम में दैनिक करारा जवाब के प्रधान संपादक श्री रुपेश पाटिल ने अपने उद्बोधन में कहा कि अखबार की स्थापना का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित आधारित पत्रकारिता करना रहा है। उन्होंने बताया कि करारा जवाब में केवल सत्य पर आधारित खबरों का ही प्रकाशन किया जाता है और शासन-प्रशासन के समक्ष सच्चाई को निर्भीकता के साथ रखने का प्रयास लगातार किया जाता रहा है। उन्होंने पाठकों, सहयोगियों और टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से ही अखबार निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।विमोचन समारोह में अखबार से जुड़े कार्यकर्ता, वरिष्ठ पत्रकार, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं भाजपा के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने दैनिक करारा जवाब की टीम को शुभकामनाएं दीं और अखबार के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
