पूर्व सैनिकों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने हाथों में तिरंगा लेकर लगाए देशभक्ति के नारे, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत
बुरहानपुर, देवेन्द्र सिंह ठाकुर की रिपोर्ट: नेपानगर विधानसभा क्षेत्र के खकनार में गुरुवार को भारतीय सेना के सफल ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस आयोजन का नेतृत्व क्षेत्र की विधायक मंजू दादु ने किया। यात्रा में पूर्व सैनिकों, भाजपा कार्यकर्ताओं, स्थानीय नागरिकों, युवाओं, महिलाओं और बच्चों ने जोश-ओ-खरोश के साथ भाग लिया।
सभी प्रतिभागी हाथों में तिरंगा लेकर “भारत माता की जय” और “भारतीय सेना ज़िंदाबाद” जैसे देशभक्ति के नारों के साथ पूरे नगर में भ्रमण करते नज़र आए। जगह-जगह नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया, जिससे माहौल पूरी तरह देशभक्ति से सराबोर हो गया।

विधायक मंजू दादु ने इस अवसर पर कहा:
“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने आतंकवाद को उसके घर में घुसकर जवाब दिया है। ऑपरेशन सिंदूर के तहत हमारी सेना ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर नौ आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया है। यह नया भारत है, जो अब चुप नहीं बैठता, बल्कि हर हमले का सटीक और सशक्त जवाब देता है।”

उन्होंने आगे कहा कि आज भारत के पास राफेल, ब्रह्मोस मिसाइल, और अत्याधुनिक तकनीकों से सुसज्जित विश्व की सबसे शक्तिशाली सेनाओं में से एक है। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता ने हर भारतीय का सिर गर्व से ऊँचा कर दिया है।
इन गणमान्य लोगों ने की सहभागिता:
गंगाराम मार्को – जिला पंचायत अध्यक्ष
किशन धान्दे – पूर्व सैनिक व जिला पंचायत सदस्य
भरत पटेल, जयराम मार्को – भाजपा नेता
संजय जाधव – पूर्व राज्यमंत्री
गजेंद्र पाटिल – युवा नेता
महेंद्र जोगी – मंडल अध्यक्ष
अशोक पटेल, गणेश महाजन, हिम्मत निकम, नीलेश सतारकर, जसपाल पटवा – अन्य प्रमुख कार्यकर्ता व समाजसेवी
गोकुल पाटिल – जनपद सदस्य
तिरंगा यात्रा खकनार में सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि देशभक्ति और सैन्य सम्मान की भावना से ओतप्रोत जनसमूह की एकजुटता का प्रतीक बनकर सामने आई।