Vada Nibhao Yatra: लोकसभा चुनाव के पहले रैलियों का दौर शुरू हो गया है. मध्य प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दल पूर्ण समर्पण भाव से चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं. पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र में प्रत्याशी बनाए गए हैं. इसी कारण दिग्विजय सिंह ने अपने क्षेत्र में वादा निभाओ यात्रा निकाल रहे हैं. इसी यात्रा का एक विवादित वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें इस यात्रा के बैनर तले अश्लील नृत्य किया जा रहा है. वीडियो राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र की चाचौड़ा विधानसभा क्षेत्र के सिंगापुरा गांव का बताया जा रहा है. इस वीडियो में कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म में शेयर किया है.
वायरल वीडियो है क्या?
बता दें जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक स्टेज पर महिला डांसर और कुछ बुजुर्ग अश्लील डांस करते दिख रहे हैं. डांसर के पीछे दिग्विजय सिंह की वादा निभाओ यात्रा का पोस्टर लगा हुआ है, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह और पूर्व कैबिनेट मंत्री जयवर्धन सिंह सहित अन्य के फोटो लगी दिख रही है.
विश्वास सारंग ने शेयर किया वीडियो
राजगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के द्वारा निकाली जा रही वादा निभाओ यात्रा के दौरान अश्लील डांस का वीडियो मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने अपने फेसबुक और X अंकाउट पर शेयर किया है. इस दौरान कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने लिखा, “यह है कांग्रेस और दिग्विजय सिंह की महिलाओं के प्रति ‘वादा निभाओ यात्रा’! राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह द्वारा चचोड़ा विधानसभा के सिंगापुरा गांव में वादा निभाओ यात्रा के दौरान इस प्रकार के आयोजन कर समाज में अश्लीलता परोसी गई. यह कांग्रेस की महिलाओं के प्रति दुर्भावना को दर्शाता है, जो बेहद शर्मनाक है.”