उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘मूड ऑफ नेशन’ सर्वे में देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री का खिताब जीता। राज्य के 54% लोग मानते हैं कि योगी आदित्यनाथ अब तक के सबसे अच्छे मुख्यमंत्री हैं।
इंडिया टुडे के मूड ऑफ दी नेशन (MOTN) सर्वे के मुताबिक UP के सीएम Yogi Adityanath ने एक बार फिर देश के सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय मुख्यमंत्री का खिताब हासिल किया है. उनके बाद नंबर दो पर हैं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल. वहीं ममता, स्टालिन और नायडू इनसे बहुत पीछे हैं.
देखिये सर्वे लिस्ट में कौन कितने नंबर पर ?
- योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश (33.2%)
- अरविंद केजरीवाल, दिल्ली (13.8%)
- ममता बनर्जी, वेस्ट बंगाल (9.1%)
- एम के स्टालिन, तमिलनाडु (4.7%)
- नवीन पटनायक, ओडिशा (4.6%)
केजरीवाल देश के दूसरे सबसे ज्यादा लोकप्रिय CM
सर्वे के मुताबिक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल देश में दूसरे सबसे पसंदीदा CM हैं. उन्हें 13.8 फीसदी लोगों ने बेस्ट परफॉर्मिंग चीफ मिनिस्टर माना है. तीसरे नंबर पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हैं, जिन्हें देश के 9.1 फीसदी लोगों ने सबसे अच्छा मुख्यमंत्री माना है.
क्या आप इस सर्वे से सहमत हैं ? कमेंट में दें जवाब कौन है आपका लोकप्रिय CM