
भोपाल- महिला वोटरों को साधने के लिए कांग्रेस ने नया अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत अबकी दिवाली कांग्रेस वाली थीम पर जिला कांग्रेस ने कलश यात्रा निकाली। महिलाओं को कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की अपील नेताओं ने की है। बड़ी संख्या में कांग्रेस की नेत्रियां भी इस कलश यात्रा में शामिल हुईं । कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत का कहना है कि कांग्रेस के वचन पत्र में महिलाओं की सुरक्षा से लेकर घरेलू सिलेंडर और नारी सम्मान योजना को शामिल किया गया है।
कांग्रेस की कलश यात्रा
बच्चों की पढ़ाई से लेकर महिलाओं की शादी का भी प्रावधान वचन पत्र में किया गया है। अब की दिवाली, कांग्रेस वाली, थीम पर कलश यात्रा निकाली गई है। मध्य प्रदेश के चुनाव प्रभारी रणदीप सुरजेवाला का कहना है कि महिलाओं को एकजुट करने की कोशिश की गई है। वचन पत्र में उनके लिए कई योजनाओं का उल्लेख किया गया है। कांग्रेस सरकार बनने पर महिलाओं को महंगाई से मुक्ति दिलाने की कोशिश कांग्रेस कर रही है।
तो वही कांग्रेस की महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा ने भी कहा है की महिलाओं को सुरक्षा प्रदान की जाएगी और नारी सम्मान योजना के तहत 1500 रुपए प्रति महीना दिया जाएगा और 500 रुपए में गैस सिलेंडर भी दिया जाएगा ।