Sehore News: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के एक रेस्टोरेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. मामला मंडी क्षेत्र का है, जहां नूडल्स में खाने के दौरान कीड़े-मकोड़े मिले. मामले की सूचना मिलते ही खाद्य विभाग की टीम ने रेस्टोरेंट पहुंचकर निरीक्षण की और नूडल्स का सैंपल भोपाल लैब जांच के लिए भेज दिया है. अधिकारियों का कहना है कि नूडल्स में कोई खराबी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार शहर के मंडी क्षेत्र के एक रेस्टोरंट में उस समय बवाल मच गया. जब कुछ बच्चों के नूडल्स में कीड़े मकोड़े नजर आए. दरअसल, यहां एक परिवार अपने बच्चों के साथ खाना खाने आया था. नूडल्स की हालत देखकर उन लोगों ने उसका वीडियो बना लिया. नूडल्स खाने के बाद बच्चों को उल्टियां भी हुई.
खाद्य विभाग जायजा लेने पहुंचा
मामले की शिकायत खाद्य विभाग में की गई. मामले में संज्ञान लेते हुए खाद्य विभाग की टीम ने रेस्टोरेंट पहुंचकर निरीक्षण किया. जांच पड़ताल की और पाया कि वहां सफाई का बिल्कुल ध्यान नहीं देती. खाद्य नियम के अनुसार व्यवस्थाएं नहीं होने पर कार्यवाई की बात कही.
खाद्य विभाग ने दी जानकारी
खाद्य विभाग की टीम ने निरीक्षण के दौरान रेस्टोरेंट पर अव्यवस्था और साफ – सफाई से बिल्कुल भी संतुष्ट नही दिखी. खाद्य विभाग की अधिकारी सरिका गुप्ता ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि रेस्टोरेंट पर नूडल्स में कीड़े निकालने की शिकायत मिली थी. नूडल्स सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है. रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया है. जांच के उपरांत नूडल्स में कोई भी खराबी पाई जाती है, तो दुकान संचालक पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.
