Indore News: इंदौर में संचालित अलग- अलग दुकानों में छापामार कार्रवाई, 11 संस्थानों के विरूध्द कार्रवाई, जानिए मामला इंदौर में माप तौल विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जिले के अलग – अलग क्षेत्रों में संचालित दुकानों पर छापा मारा गया जिसमें करीब 11 संस्थानों के विरूध्द प्रकरण दर्ज किया गया है।
इंदौर के कई जगहों पर जांच
बता दें जिले के प्रभारी उप नियंत्रक एस ए खान साहब के निर्देश के अनुसार संयुक्त अभियान चलाया गया जिसमें निरीक्षक के एस ठाकुर, के आर चौधरी एवं शरद शर्मा ने खाद, बीज, कीटनाशक दवाएं एवं किराना व्यापारियों के यहां छापा मारा। इस दौरान सघन जांच भी की गई। बता दें इंदौर जिले के अलग अलग स्थानों जैसे नसिया रोड, छावनी मंडी, नंदलालपुरा मंडी आदि जगहों पर जांच की गई। और पढ़ें…Amarwara By Election: बैलगाड़ी से नामांकन दाखिल करने पहुंचा प्रत्याशी, BJP और कांग्रेस उम्मीदवारों को देगा टक्कर, Video

11 संस्थानों के विरूध्द कार्रवाई
जांच में 11 संस्थानों को दोषी पाया गया जिसके बाद उन संस्थानों के विरुद्ध अभियोजन प्रकरण दर्ज किया गया। जानकारी के मुताबिक इन व्यापारिक संस्थानों के यहां विक्रय के लिए रखे गए बीज, कीटनाशक दवाएं, खाद्य पदार्थों के पैकेजों पर विधिक माप विज्ञान (पैकेज में रखी वस्तुएं) नियम 2011 के नियमों के तहत पैकेजों पर आवश्यक घोषणाएं अंकित नही पाई गयी।
