भोपाल। जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय एसयूवी ऑल-न्यू एमजी हेक्टर को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। कंपनी के अनुसार यह नई एसयूवी आधुनिक डिजाइन, अत्याधुनिक तकनीक और बेहतरीन कम्फर्ट का शानदार संयोजन है। ऑल-न्यू एमजी हेक्टर की शुरुआती कीमत 11 लाख 99 हजार रुपये रखी गई है, जो सीमित यूनिट्स के लिए लागू होगी।
दमदार और नया एक्सटीरियर डिजाइन
ऑल-न्यू एमजी हेक्टर के एक्सटीरियर को पहले से ज्यादा बोल्ड और प्रीमियम बनाया गया है। इसमेंनया Aura Hex ग्रिलबोल्ड Aura Sculpt बंपर्सनए Aura Bolt अलॉय व्हील्सदिए गए हैं, जो इसकी रोड प्रेज़ेंस को और अधिक आकर्षक बनाते हैं। कंपनी ने इसे दो नए कलर ऑप्शन—Celadon Blue और Pearl White—में पेश किया है।
प्रीमियम इंटीरियर और शानदार कम्फर्टइंटीरियर की बात करें तो 5-सीटर वेरिएंट में ड्यूल टोन आइस ग्रे थीम, जबकि 6 और 7-सीटर वेरिएंट्स में ड्यूल टोन अर्बन टैन थीम दी गई है।कम्फर्ट के लिए इसमें—फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स6-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीटटिल्ट और टेलीस्कोपिक स्टीयरिंगजैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं, जो लंबी यात्राओं को भी आरामदायक बनाते हैं।
एडवांस टेक्नोलॉजी से लैसटेक्नोलॉजी के मामले में ऑल-न्यू एमजी हेक्टर सेगमेंट में नया मानक स्थापित करती है। इसमें14-इंच एचडी पोर्ट्रेट टचस्क्रीनस्मार्ट बूस्ट टेक्नोलॉजीसेगमेंट में पहली बार आई-स्वाइप टच जेस्चर कंट्रोलदिया गया है, जिससे एसी और म्यूजिक को सिर्फ आंखों के इशारों से कंट्रोल किया जा सकता है।
