TheMpWire
  • देश- विदेश
    देश- विदेशShow More
    बजट 2026–27 का विज़न: युवा शक्ति के सहारे विकसित भारत की ओर बढ़ता कदम
    February 3, 2026
    ब्रेकिंग न्यूज़: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के काफिले का वाहन दुर्घटनाग्रस्त; अशोकनगर SDOP घायल, अस्पताल में भर्ती
    November 29, 2025
    विवेक पांडेय फिर बने सपा के अधिकृत प्रवक्ता, समाजसेवा और तेज़तर्रार बहस शैली ने दिलाया अहम स्थान
    November 3, 2025
    रणजी ट्रॉफी 2025-26: नया प्रारूप, सुभाशीष जैसे युवा खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
    September 17, 2025
    कश्मीर फल उद्योग गहरे संकट में, किसानों को ₹700 करोड़ का नुकसान
    September 15, 2025
  • मध्यप्रदेश
    मध्यप्रदेशShow More
    भिंड में फर्जी हथियार लाइसेंस कांड से हड़कंप, 6 पर FIR, DIG-SP की निगरानी में जांच, कलेक्टर ने बनाई समिति
    January 15, 2026
    भोपाल में दैनिक करारा जवाब के वार्षिक कैलेंडर का भव्य विमोचन, मंत्री कृष्णा गौर ने की निष्पक्ष पत्रकारिता की सराहना
    January 6, 2026
    नगर परिषद कुरवाई में फर्जी नियुक्ति का आरोप, पार्षद इल्यास मोहम्मद ने कलेक्टर से की जांच और नियुक्ति निरस्त करने की मांग
    December 24, 2025
    रीवा में सेवा निवृत्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों का त्रैमासिक सम्मेलन सम्पन्न, संगठन विस्तार पर हुआ मंथन
    December 20, 2025
    भोपाल से बड़ी खबर: ऑल-न्यू एमजी हेक्टर भारत में लॉन्च, 11.99 लाख से शुरू कीमत
    December 16, 2025
  • छत्तीसगढ़
    छत्तीसगढ़Show More
    कोरबा की मोबाइल मेडिकल यूनिट में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा
    September 1, 2025
    एडवोकेट तनुज दीक्षित बने अखिल भारतीय संत समिति के लीगल एडवाइजर
    July 15, 2025
    NCC ग्रुप मुख्यालय में एडवोकेट तनुज दीक्षित बने ICC सदस्य
    NCC ग्रुप मुख्यालय में एडवोकेट तनुज दीक्षित बने ICC सदस्य, तीसरी बार मिली अहम जिम्मेदारी
    May 16, 2025
    4 दिन के लिए ED की रिमांड पर लखमा
    शराब घोटाला मामले 4 दिन की ईओडब्ल्यू रिमांड पर पूर्व मंत्री कवासी लखमा, 11 अप्रैल को फिर कोर्ट में पेशी
    April 11, 2025
    छत्तीसगढ़ में बौखलाए नक्सलियों का भीषण हमला, धमाके में 9 जवान शहीद; तस्वीरें देख रह जाएंगे हैरान
    January 6, 2025
  • खेल
    खेलShow More
    रणजी ट्रॉफी 2025-26: नया प्रारूप, सुभाशीष जैसे युवा खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
    September 17, 2025
    ग्लेन मैक्सवेल ने वनडे क्रिकेट से लिया संन्यास, 13 साल के शानदार करियर का अंत
    June 2, 2025
    क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया की सगाई 8 जून को: लखनऊ में होटल में होगी रिंग सेरेमनी, 6 महीने बाद वाराणसी में शादी
    June 1, 2025
    मोहम्मद शमी को मिली धमकी, कहा- तुझे जान से मार देंगे, सरकार हमारा कुछ नहीं कर पाएगी
    May 5, 2025
    गुजरात टाइटन्स को लगा बड़ा झटका, ग्लेन फिलिप्स ने छोड़ा साथ
    April 12, 2025
  • सिनेमा
    सिनेमाShow More
    अब हॉरर कॉमेडी में दिखेंगे मनोज बाजपेयी, 26 साल बाद इस डायरेक्टर संग मिलाया हाथ
    April 10, 2025
    Miss India 2024- thempwire.com
    उज्जैन की Nikita Porwal बनीं Miss India 2024, एक्टिंग की दुनिया में भी मचा चुकी हैं धमाल
    October 17, 2024
    Baba Siddique Murder: जो सलमान खान की मदद करेगा… लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली बाबा सिद्दीकी हत्याकांड की जिम्मेदारी क्या है पूरा मामला
    October 13, 2024
    Baba Siddique: सुपारी किलिंग का मामला हो सकता है : मुंबई पुलिस 9.9mm पिस्टल से बाबा सिद्दीकी की हत्या? राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई ..
    October 13, 2024
    Singham Again- thempwire.com
    Sigham Again का ट्रेलर देख यूट्यूबर Dhruv Rathi ने कसा तंज, पोस्ट शेयर कर लिखा ये
    October 8, 2024
  • ट्रेंडिंग वीडियो
    ट्रेंडिंग वीडियोShow More
    फिलिस्तीन का बैग लेकर संसद पहुंचीं प्रियंका गांधी, बोलीं मैं कैसे कपड़े पहनूंगी, इसे कौन तय करेगा
    December 17, 2024
    देश में फ्री फेयर एंड ट्रांसपेरेंट चुनाव हो इसके लिए मैं याचिका दायर करने जा रहा हूँ -दिग्विजय सिंह राज्य सभा सांसद
    July 16, 2024
    सुरक्षाबलों और आतंकियों की बड़ी मुठभेड़ J-K के डोडा मुठभेड़ में चार जवान शहीद
    July 16, 2024
    विधानसभा में जमकर बरसे डोटासरा, कहा-‘बन गया सर्कस बनाई थी सरकार’ फिर मचा हाहाकार
    July 16, 2024
    UP Hathras Stampede
    UP Hathras Stampede: हाथरस में भोलेनाथ बाबा के सत्संग में बड़ा हादसा, 100 से अधिक लोगों की मौत, देखें भयावह Video
    July 2, 2024
Reading: Lok Sabha Election 2024: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव 2024 में मोदी की गारंटी या कांग्रेस के वादे, जानिए पूरी 11 सीटों का समीकरण
Share
Aa
TheMpWireTheMpWire
  • देश- विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • खेल
  • सिनेमा
  • ट्रेंडिंग वीडियो
  • देश- विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • खेल
  • सिनेमा
  • ट्रेंडिंग वीडियो
  • Advertise
© 2023 TheMpWire. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

Lok Sabha Election 2024: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव 2024 में मोदी की गारंटी या कांग्रेस के वादे, जानिए पूरी 11 सीटों का समीकरण

TheMpWire
Last updated: 2024/04/07 at 10:27 AM
TheMpWire
Share
8 Min Read
SHARE

Lok Sabha Election 2024: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव 2024 की सियासी लड़ाई शुरू हो गई है. यहां सभी 11 सीटों पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है. जहां एक ओर पीएम नरेंद्र मोदी अपनी गारंटी की बात करते हैं तो वहीं कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में 5 वादे दिए हैं. अब देखना ये है कि छत्तीसगढ़ में किस पार्टी को कितनी सीट मिलती हैं. आइए जानते हैं कांग्रेस और बीजेपी ने किसे कहां से मैदान में उतारा है आखिर वहां का सियासी समीकरण क्या कहता है?

दुर्ग में विजय बघेल का मुकाबला राजेन्द्र साहू से
वर्तमान में दुर्ग लोकसभा की सीट भाजपा के खाते में है. यहां से पार्टी ने अपने वर्तमान सांसद विजय बघेल को दोबारा मौका दिया है. बघेल ने विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ चुनाव लड़ा था. हालांकि वो चुनाव हार गए थे. उनका मुकाबला कांग्रेस के राजेन्द्र साहू से है. इस सीट पर ओबीसी वर्ग का दबदबा रहता है. इस वजह से सामान्य सीट से कांग्रेस-भाजपा दोनों ने ओबीसी वर्ग को मौका दिया है. साहू पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी माने जाते हैं.

हॉट सीट राजनांदगाव पूर्व सीएम भूपेश बघेल के सामने संतोष पाण्डेय
लोकसभा की सीट पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के चुनाव लड़ने से चर्चा में आ गई है. यहां उनका सीधा मुकाबला भाजपा प्रत्याशी व सांसद संतोष पाण्डेय से है. कांग्रेस में आपसी बगावत की वजह से यहां भूपेश की मुश्किलें थोड़ी बढ़ी हुई है. हालांकि भूपेश पिछड़ा वर्ग से आते हैं. चुनाव में इसका फायदा मिल सकता है. वहीं पाण्डेय का चेहरा हिंदूवादी है. इसी वजह से पार्टी ने उन्हें दोबारा मौका दिया है. वे आरएसएस पृष्ठभूमि से आते हैं. भाजपा संगठन में भी बड़ी जिम्मेदारी निभाई हैं. वे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के करीबी है.

रायपुर लोकसभा सीट पर बृजमोहन अग्रवाल बनाम विकास उपाध्याय
रायपुर लोकसभा सीट भाजपा का गढ़ रही है. पिछले आठ चुनाव से यह सीट भाजपा के पास है. इस बार पार्टी ने अपने कद्दावर मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को चुनाव मैदान में उतरा है. वे लगातार आठ बार विधानसभा का चुनाव जीत चुके हैं. उनका सीधा मुकाबला कांग्रेस के युवा चेहरे विकास उपाध्याय के साथ होगा. इस बार बृजमोहन सबसे अधिक वोटों से लोकसभा चुनाव जीतने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं. वहीं उपाध्याय अपने मैनेजमेंट सिस्टम को आगे रखकर चुनाव लड़ रहे हैं. नारी न्याय गारंटी को लेकर महिलाओं के बीच जा रहे हैं. बता दें कि लंबे समय बाद रायपुर लोकसभा सीट से कोई सामान्य वर्ग का उम्मीदवार सांसद चुना जाएगा. इसके पहले पिछले सात चुनाव से रमेश बैस और पिछला चुनाव सुनील सोनी ने जीता था. दोनों पिछड़ा वर्ग से आते हैं.

कोरबा में सरोज पाण्डेय के सामने होगीं ज्योत्सना महंत
यह सीट 2008 के बाद अस्तित्व में आई थीं. यहां से भाजपा ने राज्यसभा सांसद और महाराष्ट्र की पूर्व प्रभारी सरोज पाण्डेय को चुनाव मैदान में उतारा है. उनका सीधा मुकाबला सांसद ज्योत्सना महंत से है. वो नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत की धर्मपत्नी है. (cg congress party) क्षेत्र में दोनों प्रत्याशियों को लेकर थोड़ी नाराजगी है. पाण्डेय पर बाहरी प्रत्याशी का लेबल लगा है. उनकी कर्मभूमि दुर्ग लोकसभा क्षेत्र रहा है. जबकि महंत के खिलाफ एंटी इनकम्बेंसी का माहौल है.

बस्तर में फिर कवासी लखमा सामने महेश कश्यप देगें चुनौती
लोकसभा सीट में नक्सल समस्या गंभीर है. इसलिए पहले चरण में सुरक्षा के लिहाज से सिर्फ बस्तर में मतदान होगा. यहां कांग्रेस ने अपने वर्तमान सांसद दीपक बैज की टिकट काटकर पूर्व आबकारी मंत्री व विधायक कवासी लखमा को मौका दिया है. कवासी कभी अपना चुनाव नहीं हारे हैं. वे कोंटा विधानसभा सीट से विधायक रहते आए हैं. उनका मुकाबला भाजपा के महेश कश्यप से होगा. यहां विकास के कामों के अलावा धर्मांतरण भी बड़ा मुद्दा है.

कांकेर लोकसभा सीट में भोजराज नाग और बीरेश ठाकुर मैदान में
इस लोकसभा सीट पर धर्मांतरण बड़ा मुद्दा है. इस वजह से भाजपा ने अपने पूर्व विधायक भोजराज नाग को प्रत्याशी बनाया है. उनका मुकाबला कांगेस के बीरेश ठाकुर से होगा. पिछला लोकसभा चुनाव में ठाकुर का प्रदर्शन ठीक था. वो लगभग छह हजार वोटों से हार गए थे. प्रदेश में भाजपा की यह सबसे कम वोटों से जीत थी.
महासमुंद में रूपकुमारी चौधरी और ताम्रध्वज साहू के बीच मुकाबला
लोकसभा सीट में जातिगत समीकरण हमेशा से हावी रहा है. कई चुनाव से कांग्रेस-भाजपा दोनों यहां से साहू समाज के प्रत्याशी को मौका देते आए है. इस बार भाजपा ने पूर्व विधायक रूप कुमारी चौधरी को प्रत्याशी बनाया है. कांग्रेस ने जातिगत समीकरण साधने के लिए पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू को मौका दिया है. साहू दुर्ग ग्रामीण से विधानसभा चुनाव हार गए थे. बाहरी प्रत्याशी को मौका देने पर थोड़ी नाराजगी है. हालांकि साहू समाज एकजुट हो रहा है.

सरगुजा में चिंतामणि महाराज VS शशि सिंह
लोकसभा सीट में भाजपा ने हर चुनाव में अपना उम्मीदवार बदला और सीट जीतने में कामयाबी हासिल की है. इस बार इस सीट से पूर्व विधायक चिंतामणि महाराज को टिकट मिला है. कांग्रेस ने अपनी युवा नेता एवं राज्य के पूर्व मंत्री तुलेश्वर सिंह की बेटी शशि सिंह को मैदान में उतारा है. चिंतामणि महाराज पहले कांग्रेस विधायक रहे हैं.

रायगढ़ में राधेश्याम राठिया VS मेनका देवी सिंह
भाजपा ने नये चेहरे राधेश्याम राठिया, जबकि कांग्रेस ने मेनका देवी सिंह पर भरोसा दिखाया है. सिंह राजनीतिक रूप से प्रभावशाली पूर्व सारंगढ़ शाही परिवार से हैं. इस सीट पर भी सभी की नजर है. यहां से वर्तमान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी सांसद रहे हैं. मुख्यमंत्री बनने के बाद यहां भाजपा की पकड़ मजबूत हुई है.

जांजगीर-चांपा में कमलेश जांगड़े VS शिवकुमार डहरिया
अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित इस सीट पर भाजपा ने गुहाराम अजगले की टिकट काट कर नए चेहरे कमलेश जांगड़े पर दांव खेला है. यहां भी कांग्रेस ने जातिगत समीकरण को ध्यान में रखते हुए पूर्व मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया को प्रत्याशी बनाया है. डहरिया भी बाहरी प्रत्याशी है. इस वजह से क्षेत्र में थोड़ी नाराजगी है.

बिलासपुर में दिखेगा बीजेपी VS कांग्रेस का मुकाबला
लोकसभा सीट ओबीसी बाहुल्य सीट है. यहां के सांसद रहे अरुण साव अब डिप्टी सीएम है. उनकी जगह भाजपा ने तोखन साहू को मौका दिया है. यहां उनका मुकाबला कांग्रेस के युवा चेहरे देवेन्द्र यादव से है. यादव भिलाई के विधायक हैं. वो स्थानीय नहीं है, इस वजह से क्षेत्र में असंतोष है. टिकट वितरण के बाद कांग्रेस के एक नेता आमरण अनशन पर बैठ गए थे. हालांकि उनकी टीम मजबूत है. भिलाई में देवेन्द्र ने भाजपा के दिग्गज नेता प्रेमप्रकाश पाण्डेय को हराया था. वे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेहद करीबी है. साथ ही ईडी के निशाने पर भी है.

TAGGED: Bjp, Chhattisgarh BJP lok sabha candidate, chhattisgarh congress lok sabha election candidate, chhattisgarh Lok Sabha Election 2024, Congress, Lok Sabha Election, LOK SABHA ELECTION 2024, Modi ki guarantee
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article Loksabha Election Result 2024: चुनाव परिणाम को लेकर कांग्रेस का बड़ा दावा, कहा – 2004 की तरह आएंगे इस बार के रिजल्ट
Next Article Bilaspur News : बिलासपुर में महिला रेल अफसर का संदिग्ध हालत में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

Facebook Like
Twitter Follow
Instagram Follow
Youtube Subscribe

Latest News

बजट 2026–27 का विज़न: युवा शक्ति के सहारे विकसित भारत की ओर बढ़ता कदम
देश- विदेश February 3, 2026
भिंड में फर्जी हथियार लाइसेंस कांड से हड़कंप, 6 पर FIR, DIG-SP की निगरानी में जांच, कलेक्टर ने बनाई समिति
मध्यप्रदेश January 15, 2026
भोपाल में दैनिक करारा जवाब के वार्षिक कैलेंडर का भव्य विमोचन, मंत्री कृष्णा गौर ने की निष्पक्ष पत्रकारिता की सराहना
मध्यप्रदेश January 6, 2026
नगर परिषद कुरवाई में फर्जी नियुक्ति का आरोप, पार्षद इल्यास मोहम्मद ने कलेक्टर से की जांच और नियुक्ति निरस्त करने की मांग
मध्यप्रदेश December 24, 2025

Thempwire

//

TheMpWire is a News website based on MadhyPradesh. Our motto is to deliver fast and reliable news to our audience.

Join Our YouTube Channel

Pages

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • गरबा एंट्री के लिए BJP जिला अध्यक्ष का अनूठा आइडिया कहापंडाल में सभी श्रद्धालुओं को पिलाया जाए गौ मूत्र…

© 2024 TheMpWire. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?