UJJAIN : बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में दीवार हादसे के बाद कांग्रेस लगातार प्रदेश सरकार पर हमलावर है मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए कहा इस सरकार ने बाबा महाकाल की पावन भूमि को भी नहीं छोड़ा आस्था से खिलवाड़, बाबा महाकाल के काज में भी भ्रष्टाचार बता दें कि उज्जैन में दीवार गिरने से 2 लोगों की मौत हुई थी और दो घायलों को इंदौर रेफर कर दिया था जहाँ उनका इलाज चल रहा है।
ये हुई थी घटना
उज्जैन में शुक्रवार को तेज बारिश के बीच महाकाल मंदिर के गेट नंबर चार की दीवार गिर गई। मलबे में 4 लोग दब गए जिस में दो की मौत हो गई और 2 लोग घायल हो गए।
जीतू पटवारी के सोशल मीडिया ‘X’ पोस्ट
आस्था से खिलवाड़, बाबा महाकाल के काज में भी भ्रष्टाचार।
पहले भाजपा के भ्रष्टाचार ने करोड़ों प्रदेशवासियों की आस्था की हत्या की, और अब उनका भ्रष्टाचार प्रदेश के लोगों की हत्या कर रहा है। इस सरकार ने बाबा महाकाल की पावन भूमि को भी नहीं छोड़ा, और अपनी भ्रष्ट नीति और नियत से प्रदेश के दो लोगों की जान ले ली, जबकि चार लोग अस्पताल में ज़िंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। इस भ्रष्ट सरकार की पराकाष्ठा देखिए—सिंहस्थ में करोड़ों की ज़मीन का घोटाला किया, महाकाल लोक में करोड़ों रुपये का घोटाला किया, और कल महाकाल मंदिर के समीप नवनिर्मित दीवार गिरने से दो लोगों की मृत्यु हो गई। साल दर साल महाकाल इस भ्रष्ट सरकार को चेताते रहे हैं, लेकिन ये अब भी समझने को तैयार नहीं हैं। मैं महाकाल से कामना करता हूँ कि इस सरकार को सद्बुद्धि प्रदान करें।